{"_id":"6288a818eb92ea2a6e5e7db7","slug":"jhansi-wall-collapse-two-labour-trap-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अचानक गिरी मकान की दीवार, दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अचानक गिरी मकान की दीवार, दो मजदूर दबे, एक की मौत
Sat, 21 May 2022 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 May 2022 02:22 PM IST
सार
मृतक के बेटे ने बताया कि पिता कपूरे झांसी तक बोलते हुए आए। रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कपूरे के दो बेटे सुरेश (27) और मनीराम (23) है। कपूरे दोनों बेटों की शादी कर चुके थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में दीवार गिरने से मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल है। उसे झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना एमपी के टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव की है। मृतक का शव झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मेडिकल चौकी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार कर रही है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
मलबा हटाने में लग गया आधा घंटा
एमपी के टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव निवासी कपूरे अहिरवार (45) पुत्र ग्यासी अहिरवार मेहनत मजदूरी करता था। बेटे मनीराम ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। शुक्रवार को पिता व अन्य मजदूर मकान की कच्ची दीवार गिरा रहे थे। शाम को अचानक दीवार गिरने से कपूरे और गांव के रमेश बुनकर (55) मलबे में दब गए। दीवार गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हाथ व फावड़े से मिट्टी को हटाया। करीब आधा घंटे बाद कपूरे और रमेश को मलबे से बाहर निकालकर टीकमगढ़ ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। यहां निजी अस्पताल में शनिवार सुबह कपूरे अहिरवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे की हालत गंभीर
बेटे ने बताया कि पिता कपूरे झांसी तक बोलते हुए आए। रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कपूरे के दो बेटे सुरेश (27) और मनीराम (23) है। कपूरे दोनों बेटों की शादी कर चुके थे। वहीं, घायल रमेश की हालत नाजुक बनी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन