फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Villagers blocked the main road in Todi Fatehpur.

Jhansi: ग्रामीणों ने लगाया सड़क पर जाम, बोले- चोरी करते पकड़ी कार लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Mon, 15 Dec 2025 04:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Dec 2025 04:19 PM IST
सार

थाना टोड़ीफतेहुपर इलाके के ग्राम राजापुर में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया दिया है। चोरी की घटनाओं से गांव में आक्रोश है। लोगों ने रात में एक चार पहिया वाहन को भी पकड़ा है। आरोप है कि इस वाहन से गांव में बकरियां चोरी की जाती थी।

विज्ञापन
Jhansi: Villagers blocked the main road in Todi Fatehpur.
ग्राम राजापुर में सड़क पर जाम लगाएं ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना टोड़ी फतेहपुर इलाके के ग्राम राजापुर में बकरी चोरी की एक के बाद एक सामने आ रहीं घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे चार घंटे से अधिक समय तक सड़क पर यातायात ठप बना रहा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन



ग्रामीण बोले- सामने होने पर भी पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ा
रविवार रात ग्राम राजापुर निवासी रामगोपाल पांचाल के बाड़े में बंधी बकरियों को चुराने के लिए चोर कार से पहुंचे थे। कार पर भाजपा उपाध्यक्ष लिखा हुआ था। चोरों की आहट से बकरी मालिक जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। सूचना डायल 112 और टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने चोर भी आ गए, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस अपने साथ कार ले जाने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को रोक दिया। इस पर पुलिस ने रात में कार पंचायत भवन में रखवा दी। सोमवार की सुबह जब पुलिस कार लेने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। सुबह तकरीबन 11 बजे गुस्साए महिला-पुरुषों ने मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर कंटीली झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर वह नहीं माने और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 

Jhansi: Villagers blocked the main road in Todi Fatehpur.
पकड़े गए चार पहिया वाहन को घेरे ग्रामीण - फोटो : संवाद
पांच घंटे लगा रहा जाम
सूचना पर उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। जाम खुलवाने के प्रयास के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस पर मऊरानीपुर और गुरसराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और सीओ की काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जाम खुला। सवा पांच घंटे तक लगे रहे जाम की वजह से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। स्कूली बच्चों को भी अपने वाहनों से उतरकर पैदल जाना पड़ा। हालांकि, एंबुलेंस के लिए जरूर जाम लगाए ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ा। इस दौरान जाम लगाए लोगों ने जय भीम के नारे भी खूब लगाए।

अलग-अलग जगह से हो चुकी बकरियां चोरी
जाम लगाए ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम राजापुर निवासी नरेंद्र घोष की 21 बकरियां चोरी हो चुकी हैं। जबकि, ग्राम पंडवाहा निवासी मोहन लाल की सात दिसंबर को 11 बकरियां चोरी जा चुकी हैं। इसके बावजूद, पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरी पालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है।

पुलिस पर झपटा ग्रामीण
सड़क पर रखीं कंटीली झाड़ियों को हटाकर पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर ग्राम राजापुर निवासी एक मूक-बधित व्यक्ति कंटीली झाड़ियां लेकर पुलिस टीम की ओर झपटा। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपने पैर पीछे खींच लिए। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर रोका।



आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करते हुए...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed