{"_id":"690f210728c4d132c90a0606","slug":"jhansi-vegetable-vendor-commits-suicide-by-swallowing-poison-reason-for-suicide-not-clear-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सब्जी विक्रेता ने जहर निगलकर दी जान, आत्महत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सब्जी विक्रेता ने जहर निगलकर दी जान, आत्महत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट
Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
सार
कमलेश के परिवार में पत्नी समेत 14 साल का बेटा और 10 साली की बेटी है। परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह मंडी से सब्जी खरीदने निकला था। दोपहर में जब घर आया तो जहर निगलने की बात बताई।
विज्ञापन
जहर, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली के उनाव गेट अंदर गोविंद का बगीचा मोहल्ला निवासी कमलेश कुशवाहा (39) पुत्र गोविंद ने जहर निगलकर जान दे दी। परिजन सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कमलेश सब्जी बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। परिवार में पत्नी समेत 14 साल का बेटा और 10 साली की बेटी है। परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह मंडी से सब्जी खरीदने निकला था। दोपहर का जब वह घर आया तब उसकी तबीयत खराब थी। कमलेश ने जहर निगलने की बात बताई। यह सुनकर परिजन घबरा उठे। तुरंत उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया। यहां डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि कमलेश ने कभी कोई परेशानी वाली बात नहीं बताई।
कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि घर में उसका झगड़ा हुआ था। शराब पीने के बाद उसने गुस्से में आकर जहर निगल लिया। मामले की आगे छानबीन की जा रही है।