{"_id":"69db7ff82d18ad7f0104c64b","slug":"jhansi-update-mobile-number-by-scanning-qr-code-issued-by-electricity-department-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: क्यूआर कोड स्कैन कर मोबाइल नंबर करें अपडेट, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: क्यूआर कोड स्कैन कर मोबाइल नंबर करें अपडेट, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने किया जारी
Sun, 12 Apr 2026 04:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 12 Apr 2026 04:50 PM IST
सार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड की जोनल टीम ने ऐसा क्यूआर कोड तैयार किया है जिसे स्कैन करते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर ।
विस्तार
स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं ने अगर अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है और बिजली कटने से पहले संदेश नहीं आ रहे तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड की जोनल टीम ने ऐसा क्यूआर कोड तैयार किया है जिसे स्कैन करते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उसमें अपना नया मोबाइल नंबर, नाम और कनेक्शन नंबर समेत अन्य जानकारियां डालने पर नंबर अपडेट हो जाएगा। कुछ ही दिन पहले इसकी शुरुआत हुई है।
कंपनी के हर वाहन और दफ्तर में दिखाई देगा कोड
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जो क्यूआर कोड तैयार किया गया है, वह सभी पावर हाउस, एक्सईएन, एसडीओ दफ्तर, अवर अभियंता कार्यालय पर भी दिखाई देगा। साथ ही बिजली कंपनी द्वारा संचालित वाहनों पर भी नजर आएगा ताकि लोगों को मोबाइल अपडेट करने के लिए कतार में न लगना पड़े।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को आ रहीं ये दिक्कतें
जीरो बैलेंस होने के बाद तमाम उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिना संदेश दिए काट दिया जाता है। वजह, अधिकांश उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है व खाता कंपनी से लिंक नहीं है। इसीलिए जीनस कंपनी द्वारा भेजे गए संदेश उन्हें नहीं मिल पाते। आंकड़ों पर गैर करें तो अभी झांसी, जालौन व ललितपुर जिले में दो लाख 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जबकि बिना संदेश भेजे हजारों उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है। हालांकि, रि-चार्ज होने के बाद जोड़ी भी गई है।
दो घंटे तक बिजली न आए तो करें कॉल
बिजली कंपनी ने ऐसा भी इंतजाम किया है कि अगर रि-चार्ज होने के दो घंटे बाद तक बिजली नहीं आती तो इन कस्टमर केयर नंबरों पर संपर्क करें। 09084728802, 05623520911, 05623520914, 05623520912, 05623520912, 05623520903, 05623520901, 07849938535, 09910990719, 07017770537, 09457118971
इनका यह है कहना
हमारी टीम ने एक क्यूआर कोड तैयार किया है। इसे स्कैन करते ही जानकारी भरने का विकल्प आ जाएगा। उसे भरते ही मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। केपी खान, मुख्य अभियंता (वितरण)