फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Underperforming office-bearers to be removed after the 2027 elections

Jhansi: खराब प्रदर्शन वाले पदाधिकारी 2027 के चुनाव बाद होंगे बाहर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कसे पेच

Thu, 09 Jul 2026 01:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

प्रदेश संगठन महामंत्री साफ कहा कि काम करने वाले ही कमेटी में आगे रह पाएंगे। खराब प्रदर्शन वाले पदाधिकारी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Underperforming office-bearers to be removed after the 2027 elections
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा की कोर कमेटी के साथ बुधवार को निजी होटल में हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों के पेच भी कसे। उन्होंने साफ कहा कि काम करने वाले ही कमेटी में आगे रह पाएंगे। खराब प्रदर्शन वाले पदाधिकारी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तय समय पर ही चुनाव होने के संकेत देते हुए सभी से तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। बोले कि पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। ये भी कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से पदाधिकारी नहीं बना पाएं हैं, उन्हें पार्टी कहीं न कहीं समायोजित करेगी। इसलिए पार्टी को मजबूत करने के लिए जी-जान से काम करते रहें। बैठक के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा करते हुए नसीहत भी दी। स्थानीय कमेटी में कुछ गैर जरूरी पद को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, जमुना कुशवाहा, सुबोध गुबरेले, संजय दुबे, मुकेश मिश्रा, हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डायरी न होने पर एक महामंत्री को लगाई फटकार

बैठक में तीन महामंत्रियों से संगठन मंत्री ने चर्चा की। इस दौरान एक महामंत्री बिना डायरी के ही बैठक में आ गए। इस पर प्रदेश संगठन महामंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी तैयारी से आएं। जो भी काम करें, उसको डायरी में दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed