{"_id":"69d39ab7a8ec1f73bf05d58b","slug":"jhansi-two-villagers-from-the-same-village-died-tragically-after-being-electrocuted-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: करंट की चपेट में आए कुत्ते को बचाने में दो किसानों की मौत, मोटर चलाने के लिए बिछाए गए तार से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: करंट की चपेट में आए कुत्ते को बचाने में दो किसानों की मौत, मोटर चलाने के लिए बिछाए गए तार से हुआ हादसा
Mon, 06 Apr 2026 05:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:06 PM IST
सार
खेत में घुसा कुत्ता करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। उसे बचाने के प्रयास में देव सिंह भी करंट की चपेट में आ गया। पास में ही काम कर रहे सरमन पाल ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
सरमन पाल व देवसिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बबीना के मथुरापुरा गांव में रविवार देर शाम खेत में घुसे कुत्ते को करंट से बचाने के दौरान दो किसान बुरी तरह झुलस गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को ही मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
मथुरा पुरा गांव निवासी देव सिंह विश्वकर्मा (55) पुत्र हरलाल ने खेत में सब्जी लगाई थी। रविवार देर-शाम खेत में पानी लगाने वह पहुंचे थे। पड़ोस में सरमन पाल (58) पुत्र कुंजी पाल का खेत है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटर चलाने के लिए खेत से तार गुजरा है। कई जगह से यह कटा हुआ था, जिससे करंट आ रहा था। खेत में घुसा एक कुत्ता उस करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। यह देख देव सिंह उसे बचाने पहुंचे। जैसे ही कुत्ते को पकड़कर उन्होंने बाहर घसीटना चाहा, देव सिंह करंट की चपेट में आ गए। थोड़ी दूर पर सरमन पाल भी खेत में काम कर रहे थे। देव सिंह को करंट की चपेट में आता देख, वह उनको बचाने के लिए लपके। देव सिंह को बाहर खींचते समय वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के लोगों की सूचना पर देव सिंह का बेटा रोहित भी जा पहुंचा। दोनों अचेत पड़े थे जबकि कुत्ते की मौत हो चुकी थी। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से दोनों परिवार में रोना-पिटना मचा है। सरमन पाल ने शादी नहीं की जबकि देव सिंह के तीन बेटे एवं दो बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी सुदामा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि बिजली का तार बीच से कटा था। इसका पता किसानों को नहीं चला, इस वजह से हादसा हुआ।