फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two people including a woman smuggler arrested with morphine worth Rs 1 crore

Jhansi: एक करोड़ की मार्फिन के साथ महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, राजस्थान से लाकर जा रहे थे प्रयागराज

Mon, 12 Jan 2026 08:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 12 Jan 2026 08:57 PM IST
सार

दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। एक बस में सवार होकर राजस्थान से झांसी आए थे। यहां से प्रयागराज जाने के लिए सवारी के इंतजार में थे।

विज्ञापन
Jhansi: Two people including a woman smuggler arrested with morphine worth Rs 1 crore
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स फोर्स) एवं नवाबाद पुलिस ने सोमवार को मार्फिन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। कोछाभांवर के पास से पुलिस ने महिला तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो मार्फिन बरामद की। पुलिस ने बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है। तस्कर इसे राजस्थान से खरीदकर प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर में ऊंची कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए महिला के सहारे तस्करी
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस को तस्करों का इनपुट मिला था। इसके आधार पर सुराग लगाया जा रहा था। सोमवार दोपहर तस्करों के थाना नवाबाद के कोछाभांवर इलाके में स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास मौजूद होने की सूचना मिली। नवाबाद पुलिस के साथ एएनटीएफ टीम मौके पर जा पहुंची। यहां से राजस्थान के झालवाड़ निवासी लीलाबाई एवं उकार सिंह को पकड़ा गया। दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए उकार महिला के सहारे तस्करी करता था। मार्फिन भी लीलाबाई के पास से बरामद हुई। दोनों एक बस में सवार होकर राजस्थान से झांसी आए थे। यहां से प्रयागराज जाने के लिए सवारी के इंतजार में थे।
विज्ञापन



यूपी के शहरों में करते थे सप्लाई
पूछताछ के दौरान उकार ने बताया कि राजस्थान से पूर्वांचल तक नेटवर्क के सहारे इसे खपाते हैं। झालवाड़ एवं नीमच से सस्ती दरों पर मार्फिन खरीदकर इसे प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर आदि इलाकों में बेचा जाता है। झांसी के रास्ते पहले भी कई दफा वे लोग तस्करी कर चुके हैं। उनके पास से मोबाइल समेत नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय, विनोद कुमार, अंकुर राणा, रजनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह में महिलाएं भी शामिल
पुलिस की पूछताछ में मालूम चला कि राजस्थान से नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वाले गिरोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए महिलाओं को हैंडलर बनाया जाता है। उनके पास पूरा सामान रहता है। सामान्य तौर पर ये लोग तस्करी के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। आम दंपती की तरह व्यवहार करते हैं। इस वजह से अक्सर पुलिस चकमा खा जाती है। मजबूत सुराग मिलने के बाद ही ये तस्कर पकड़े जा पाते हैं। झांसी में मार्फिन पकड़े जाने का दो साल बाद यह पहला मामला है।


मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed