फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two innocent brothers died due to electric shock

झांसी: करंट से दो मासूम भाइयों की मौत...घर के बाहर लगे बिजली के खंभे ने ले ली जान, दंपती के दो ही बच्चे थे

Wed, 08 Oct 2025 07:27 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Oct 2025 07:27 PM IST
सार

करंट से दो बच्चों की मौत हो गई है। पीड़ित दंपती के दो ही बच्चे थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। घर के बाहर लगे बिजली के खंभे ने उनकी जान ले ली। सुबह करंट की चपेट में आने से मां, बेटे और दादी हादसे का शिकार हो गये थे।

विज्ञापन
Jhansi: Two innocent brothers died due to electric shock
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झांसी। चिरगांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दो मासूम बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए और उनकी मौत हो गई है। बताया गया कि घर के बाहर लगे बिजली खंभे में करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से हृदय विदारक घटना घट गई है। सुबह थाना प्रेमनगर इलाके में भी छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग मां, बेटे और सास की मौत हो गई थी। करंट से एक ही दिन में पांच मौतों ने झांसी जनपद को हिला कर रख दिया है।

विज्ञापन



घटना थाना चिरगांव इलाके की ग्राम बिठरी की है। पीड़ित पिता रामलाल वाल्मीकि के दो ही बच्चे थे। पहला बच्चा 5 वर्ष का मयंक और दूसरा बच्चा 3 साल का आरव था। जो अब दुनिया में नहीं है। बताया गया कि दोनों बच्चे घर के बाहर थे। इसी दौरान घर के बाहर लगे बिजली खंभे में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को चिरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है। मासूमों की मौत की खबर से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। माता-पिता की रो-रो कर हालत खराब है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed