{"_id":"621aff775b9dd331267ee92a","slug":"jhansi-truck-trampled-three-people-fixing-a-car-on-the-roadside-two-killed-one-in-critical-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क किनारे गाड़ी ठीक कर रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क किनारे गाड़ी ठीक कर रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Sun, 27 Feb 2022 10:05 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:05 AM IST
सार
डायमंड सीमेंट फैक्टरी क्षेत्र में तीन लोग एक ट्रक को सड़क किनारे खड़ाकर उसे ठीक करा रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
झांसी क्षेत्र के डायमंड सीमेंट फैक्टरी के शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शनिवार की रात ट्रक यूपी 93 एटी 1842 कानपुर से झांसी आ रहा था। देर रात ट्रक बड़ागांव थाना क्षेत्र के डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास खराब हो गया। उसे सुधारने के लिए चालक जितेंद्र यादव निवासी मध्यप्रदेश के बकरोली सेंदरी निवासी दो मिस्त्री के साथ उसे सुधार रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 93 एटी 9585 ने उन्हे रौंद दिया, जिससे मौके पर मिस्त्री बृजेश निवासी दुलारा ओरिया व हाल निवासी बड़ागांव तथा नवाबाद के गोविंद चौराहा निवासी फरीद की मौके पर मौत हो गई और जितेंद्र यादव की हालत हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कोलेज में भर्ती करा दिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।