{"_id":"63c3f29d285aa551237b1fbc","slug":"jhansi-troubled-money-grab-of-partner-contractor-engaged-death-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पार्टनर के रकम हड़पने से परेशान ठेकेदार ने मौत को लगाया लगे, मकान बेचकर दिया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पार्टनर के रकम हड़पने से परेशान ठेकेदार ने मौत को लगाया लगे, मकान बेचकर दिया पैसा
Sun, 15 Jan 2023 06:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:07 PM IST
सार
चिरगांव के रामनगर निवासी मनोज त्रिपाठी (42) अपने एक पार्टनर के साथ टेलीकॉम कंपनी की केबल बिछाने का काम करते थे। उनके बहनोई संजय ने बताया कि मनोज ने तीन साल पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित अपना मकान पंद्रह लाख रुपये में बेचा था। यह रकम उसने अपने पार्टनर को दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के चिरगांव थाना इलाके में ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक के पार्टनर ने उसके पंद्रह लाख रुपये हड़प लिए थे। इससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
चिरगांव के रामनगर निवासी मनोज त्रिपाठी (42) अपने एक पार्टनर के साथ टेलीकॉम कंपनी की केबल बिछाने का काम करते थे। उनके बहनोई संजय ने बताया कि मनोज ने तीन साल पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित अपना मकान पंद्रह लाख रुपये में बेचा था। यह रकम उसने अपने पार्टनर को दी थी। लेकिन, अब वो पैसा वापस नहीं कर रहा था। बीच में पार्टनर ने चेक दिए थे, जो खाते में धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गए थे। इससे मनोज मानसिक अवसाद की स्थिति में आ गए थे। शनिवार को घर में वह अकेले थे।
विज्ञापन
इसी दरम्यान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी सुलेखा के अलावा बेटी अनु (17) व बेटा अंबर (13) हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन