{"_id":"68dc91c39581c0adac01a35b","slug":"jhansi-traffic-jam-on-the-highway-for-the-fifth-day-5-km-journey-completed-in-5-hours-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पांचवें दिन भी हाईवे पर जाम...5 घंटे में पूरा हुआ 5 किमी का सफर, राहगीरों को नहीं मिल पा रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पांचवें दिन भी हाईवे पर जाम...5 घंटे में पूरा हुआ 5 किमी का सफर, राहगीरों को नहीं मिल पा रही राहत
Wed, 01 Oct 2025 07:58 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:58 AM IST
सार
एनएचएआई के परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत ने बताया कि जाम की समस्या के निजात के लिए कार्य कराया जा रहा है। ट्रैफिक लोड भी ज्यादा है। जल्द ही इस पर सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग पर पांचवें दिन भी जाम रहा। वाहन जैसे-तैसे धीरे-धीरे गुजरे। स्थिति यह रही कि 5 किलोमीटर का सफर तय करने में 5 घंटे का समय लग गया। ऐसे में राहगीरों को निकलने में परेशानी तो हुई ही। जाम में फंसे ट्रक चालक भी परेशान दिखे।
झांसी शहर के आसपास से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्गाें पर पिछले पांच दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। त्योहारी सीजन के चलते हाईवे पर ट्रैफिक लोड अत्यधिक है और उसके सापेक्ष वाहनों के निकलने की क्षमता कम है। ऐसे में जाम की समस्या बन रही है। मंगलवार की दोपहर भी ग्वालियर-शिवपुरी मार्ग, कानपुर व ललितपुर हाईवे पर जाम की समस्या रही। एनएचएआई के परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत ने बताया कि जाम की समस्या के निजात के लिए कार्य कराया जा रहा है। ट्रैफिक लोड भी ज्यादा है। जल्द ही इस पर सुधार कर लिया जाएगा।
कांग्रेसियों ने किया एनएचएआई अफसर का घेराव
हाईवे पर जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में एनएचएआई अफसरों का घेराव किया। यहां उन्होंने समस्या रखते हुए इसके निदान के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। कहा कि यदि एनएचएआई कोई विशेष कदम उठाकर यहां जाम की समस्या का निदान नहीं करता है तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर अखिलेश गुरुदेव, सीताराम यादव, शफीक अहमद, मुन्ना, राजकुमार फौजी, महेंद्र मिश्रा, मो. शााहिद व मजहर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास बन रहे ब्रिज के पास भी लग रहा जाम
मेडिकल कॉलेज के आगे बन रहे फ्लाईओवर की वजह से यहां भी जाम की स्थिति बन रही है। बड़े-बड़े वाहन भी यहां रोजाना फंस रहे हैं। बड़े वाहनों के फंसने से छोटे वाहनों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं।
ये उपाय किए जा सकते हैं
वैकल्पिक मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप किया जाए। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए सातों दिन 24 घंटे यातायात पुलिस नियुक्त हो। टनल व ब्रिज का निर्माण तीव्र गति से किया जाए। खोड़न से आईटीआई होते हुए ग्वालियर चौकी से हाईवे पर पहुंचें।
जाम में फंसे तो यह रास्ता अपना सकते हैं
मदन पेट्रोल पंप से कछियाना मोहल्ला होते हुए रेलवे क्रासिंग पार करते हुए चूल्हे वाले के पास निकलेंगे। सिमरधा बांध होते हुए ग्वालियर रोड करारी पर निकलेंगे। बूढ़ा भोजला होते हुए दतिया निकलेंगे।