फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tourism expert and secretary of Indian Tourism Development Committee reached BU

Jhansi: पर्यटन विशेषज्ञ एवं भारतीय पर्यटन विकास समिति के सचिव पहुंचे बीयू, छात्रों को किया प्रोत्साहित

Mon, 18 Aug 2025 10:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 Aug 2025 10:02 PM IST
सार

डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा छात्र अध्ययन करने के पश्चात देशी एवं विदेशी कंपनियों में टूर मैनेजर एवं ट्रेवल गाइड के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Tourism expert and secretary of Indian Tourism Development Committee reached BU
बीयू में पहुंचे पर्यटन विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो. देवेश निगम ने बताया कि आज संस्थान के कैम्पस में छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा का आयोजन हुआ । कुलपति की संस्तुति पर पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान में परीक्षक बनकर पहुंचे क्षेत्र के जाने माने आतिथ्य एवं पर्यटन विशेषज्ञ एवं भारतीय पर्यटन विकास समिति के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी, आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, देहरादून से आए विपुल अग्रवाल एवं  होटल रीजेंटा के शेफ संजय शर्मा ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होटल व्यवसाय एवं पर्यटन के विषय पर आधारित प्रश्न पूछे। छात्र- छात्राओं ने होटल एवं पर्यटन सर्किट पर आधारित तैयार प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपी।

डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि  होटल व्यवसाय एवं पर्यटन उद्योग में छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल है। अध्ययन करने के पश्चात देशी एवं विदेशी कंपनियों में टूर मैनेजर एवं ट्रेवल गाइड के रूप में अपना करियर बना सकते हैं अथवा पर्यटन के क्षेत्र में अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस अवसर पर पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो. देवेश निगम, डॉ संजय निबोरिया, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ .आशीष सेठ, प्रो. प्रणव भार्गव , अंकुर चाचरा , जयकिशन पुरोहित एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed