{"_id":"5845c2454f1c1be2594485a1","slug":"jhansi-topped-the-post-office-to-open-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता खोलने में झांसी के डाकघर प्रदेश में अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता खोलने में झांसी के डाकघर प्रदेश में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खाता खोलने में झांसी के डाकघर प्रदेश में अव्वल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नये खाते खोलने में झांसी डाक मंडल पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। फैजाबाद व लखनऊ को पीछे छोड़ते हुए झांसी में डाकघरों में एक माह के दरम्यान 17,722 नये खाते खोले गए हैं। डाकघरों में नये खाते नोट बदलने की प्रक्रिया के दौरान खोले गए हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नये ग्राहक जोड़ने में डाक विभाग कामयाब रहा है।
झांसी डाक मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर तथा 534 शाखा डाकघर हैं। आठ नवंबर को हजार व पांच के नोट अमान्य किए जाने के बाद से डाकघरों में नोट बदलने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के नोट बदलने का सहारा शाखा डाकघर ही रहे।
इसका लाभ उठाते हुए डाक विभाग ने नोट बदलने आने वाले लोगों के खूब खाते खोले। लोगों से नये खुले खाते में हजार व पांच सौ के नोट जमा कराए गए और तत्काल छोटे नोट बदले में दे दिए गए। इसके अलावा झांसी डाक मंडल ग्रामीण डाक जीवन बीमा व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी प्रदेश में आगे रहा है।
विज्ञापन
‘नोट बदलने की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को डाकघरों से जोड़ा गया। उनके नये खाते खोले गए और हजार, पांच सौ बदले में छोटे नोट उपलब्ध कराए गए। इसी का नतीजा है कि झांसी प्रदेश में अव्वल रहा है।’
- वी के सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक