फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi top ten in stuble burn

पराली जलाने वाले दस बड़े शहरों में झांसी

Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
jhansi top ten in stuble burn
jhansi top ten in stuble burn
पराली जलाने वाले दस बड़े शहरों में झांसी
विज्ञापन

झांसी। सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी की सख्ती के बावजूद फसल अवशेष जलाने के मामले थमने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। सेटेलाइट से हासिल हुई तस्वीरों के जरिए झांसी में अब तक 46 मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या पिछले तीन वर्षों के दौरान सर्वाधिक है। इस मामले में झांसी सूबे के उन बड़े दस जनपदों में भी शुमार हो गया जहां पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आए।
धान के खेत काटे जाने के बाद उसके अवशेष खेत में ही पड़े रह जाते हैं। मजदूरी बचाने की खातिर अमूमन किसान पराली खेत में जला देते हैं। इसके धुएं से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद सेटेलाइट के जरिए निगरानी शुरू कराई गई। लखनऊ स्थित कृषि विभाग के मॉनीटरिंग सेंटर की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। एक अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच झांसी में कुल 46 स्थानों पर पराली जलाने की तस्वीरें सामने आईं, जबकि पिछले वर्ष पराली जलाने के महज दो मामले ही सामने आए थे। वहीं, ललितपुर में इसके सात मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले में झांसी वाले सूबे के दस बड़े जनपदों में शुमार है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक पीलीभीत में 299, रामपुर में 278, मथुरा में 441, खीरी में 126, महाराजगंज में 103 मामले सामने आए हैं। कृषि अधिकारियों का कहना है जांच के बाद दोषी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह जगहों पर आज नजर आया धुआं
पराली जलाने से पैदा होने वाला धुआं आज बारह स्थानों पर दिखाई पड़ा। सेटेलाइट इमेज के मुताबिक 11 नवंबर को झांसी में कुल 12 जगहों पर गहरा धुआं दिखाई पड़ा। एस-एनपीपी सेटेलाइट के माध्यम से हासिल इमेज के मुताबिक मोंठ में नौ एवं टहरौली में तीन स्थान मालूम चले हैं।

बुंदेलखंड में पराली जलाने के मामले
हमीरपुर 13
जालौन 56
ललितपुर 5
महोबा 7
सेटेलाइट के माध्यम से जहां से पराली जलाने संबंधी सूचना मिलती है, उसकी रिपोर्ट तहसीलों को भेज दी जाती है। दोषियों से उसके अनुसार जुर्माना वसूला जाता है।
- कमल कटियार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed