फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three youths kidnapped from in front of the station

झांसी: स्टेशन के सामने से तीन युवकों को किया अगवा, कार पर लिखा था उत्तर प्रदेश सरकार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 29 Nov 2025 06:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 29 Nov 2025 06:34 AM IST
सार

शुक्रवार शाम को झांसी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से बाइक सवार तीन युवकों को कार से अगवा कर लिया गया। उन तीनों को कार में घसीटकर जमकर पीटा गया। इसके बाद तेज रफ्तार में कार चित्रा चौराहा की ओर भाग निकली।

विज्ञापन
Jhansi: Three youths kidnapped from in front of the station
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार शाम को झांसी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से बाइक सवार तीन युवकों को कार से अगवा कर लिया गया। उन तीनों को कार में घसीटकर जमकर पीटा गया। इसके बाद तेज रफ्तार में कार चित्रा चौराहा की ओर भाग निकली। कार में आगे की ओर उप्र सरकार लिखा था। सरेआम युवकों के अगवा होने से आसपास खलबली मच गई। अपहरण की सूचना से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


मारपीट और पैसा छीनने का आरोप
करीब 45 मिनट बाद कार सवार तीनों युवकों को मिशन गेट के पास छोड़कर भाग निकले। घायल युवकों ने मारपीट के साथ पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए नवाबाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


बाइक से खाना खाने जा रहे थे स्टेशन
थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ निवासी विक्की माहौर के मुताबिक वह लाइट फिटिंग का काम करता है। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त सादिक, आकाश के साथ एक बाइक से खाना खाने रेलवे स्टेशन जा रहा था। जैसे ही वे लोग रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे, पीछे से आई कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार युवकों ने तीनों को घसीटकर कार में बैठा लिया। कार के भीतर उनके साथ जमकर मारपीट की। तीनों को लेकर चित्रा चौराहा से बीकेडी होते हुए मिशन गेट पहुंचे। रास्ते में उन तीनों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा जाता रहा। रास्ते में आकाश की जेब से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए। सीपी मिशन पर तीनों को सड़क पर फेंककर कार सवार आगे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभाग से जुड़ी कार
बदहवास हाल में विक्की ने अपने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। छानबीन में मालूम चला कि कार एक सरकारी विभाग से जुड़ी है। वहीं, नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि बाइक से जाते समय विक्की ने कार सवार युवकों के एक दोस्त को टक्कर मार दी थी। इसका पता चलने पर कार सवार युवकों ने इन तीनों से मारपीट की। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed