{"_id":"6986e4bf2dbc9edf930b97ac","slug":"jhansi-three-bu-employees-warned-for-negligence-firm-banned-for-one-year-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लापरवाही पर बीयू में तीन कर्मियों को चेतावनी, फर्म पर लगाया एक साल का प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लापरवाही पर बीयू में तीन कर्मियों को चेतावनी, फर्म पर लगाया एक साल का प्रतिबंध
Sat, 07 Feb 2026 12:37 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:37 PM IST
सार
अनुरक्षण कार्य की आड़ में मनमाफिक दामों पर खरीदारी और एक संख्या के बिल पर दो बार भुगतान करने के मामले विभागीय कर्मियों की लापरवाही और आपूर्ति करने वाली फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीयू में अनुरक्षण कार्य की आड़ में मनमाफिक दामों पर खरीदारी और एक संख्या के बिल पर दो बार भुगतान करने के मामले की जांच अब पूरी हो गई है। कुलसचिव ने तीन कर्मियों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए फर्म पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अमर उजाला में तीन जनवरी को एक संख्या के दो बिलों का भुगतान करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने एआर वित्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलसचिव को सौंप दी, जिसमें विभागीय कर्मियों की लापरवाही और आपूर्ति करने वाली फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। कुलसचिव ने बताया कि बीयू कर्मी अनिल कुमार, दीपक उपाध्याय व संजय श्रीवास्तव को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। वहीं, फर्म को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।