फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: There will be a lot of band and music in the spring season.

Jhansi: वसंत ऋतु में खूब बजेगा बैंड और बाजा, सूर्य के उत्तरायण में आने पर खिला मौसम और बाजार

Sun, 18 Jan 2026 06:12 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 18 Jan 2026 06:12 AM IST
सार

खरमास होने के कारण पिछले एक माह से सभी मांगलिक कार्य थमे हुए थे। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर धार्मिक मान्यता के अनुसार मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: There will be a lot of band and music in the spring season.
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य के उत्तरायण में आने के बाद मौसम एवं बाजार खिल उठा है। जहां वसंत ऋतु ने अपने आगमन की दस्तक दे दी है। वहीं, फरवरी एवं मार्च में होने वाली शादी सीजन ने कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ज्यादातर विवाह घर, कैटरिंग एवं बैंड बाजे बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


खरमास होने के कारण पिछले एक माह से सभी मांगलिक कार्य थमे हुए थे। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर धार्मिक मान्यता के अनुसार मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में शादी सीजन के लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दी है। स्थानीय बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार दो फरवरी को शुक्र उदय हो जाएंगे। इसके पश्चात फरवरी में नौ एवं मार्च में पांच विवाह लग्न की शुभ तिथियां हैं। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार इससे पहले 23 जनवरी को वसंत पंचमी है, जिसे अबूझ मुहूर्त तिथि माना जाता है, लोक मान्यता एवं परंपरा के अनुसार विवाह कार्य होंगे।
विज्ञापन


शादी का सीजन फरवरी में शुरू हो जाएगा। मांगलिक कार्यों एवं विवाह के लिए ज्यादातर विवाह घर व मैरिज हॉल की बुकिंग लोग कर चुके हैं। वसंत पंचमी पर भी विवाह कार्य के लिए कई विवाह घर बुक हो गए हैं। - विवेक दत्त स्वामी, केंद्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी एवं मार्च में विवाह लग्न की तिथियां अच्छी हैं। लोगों में शादी सीजन को लेकर उत्साह है। राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती एवं बुंदेली व्यंजनों को विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों के भोजन मेन्यू में शामिल कर रहे हैं। - विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष, हलवाई मजदूर यूनियन झांसी


डीजे एवं परंपरागत बैंड-बाजे की मांग हमेशा की तरह सदाबहार है। फरवरी एवं मार्च में होने वाली शादियों तथा वसंत पंचमी पर होने वाले विवाह आयोजनों के लिए डीजे व बैंड की बुकिंग अच्छी हो रही है।
- मोनू प्रताप, अध्यक्ष, बुंदेलखंड साउंड एसोसिएशन झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed