{"_id":"6a3be68ea7d89d10ae07d1a8","slug":"jhansi-theft-worth-lakhs-at-navodaya-vidyalaya-teacher-s-residence-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नवोदय विद्यालय की शिक्षिका के आवास से लाखों की चोरी, छुट्टी मनाने के बाद घर लौटने पर बिखरा मिला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नवोदय विद्यालय की शिक्षिका के आवास से लाखों की चोरी, छुट्टी मनाने के बाद घर लौटने पर बिखरा मिला सामान
Wed, 24 Jun 2026 07:45 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:45 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि चोरों ने आवास के पीछे लगी खिड़की का तार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी की घटना, सांकेतिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बरुआसागर कस्बे के विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के आवास से चोर लाखों रुपये की चोरी कर ले गए।
कस्बे के नवोदय विद्यालय में लक्ष्मी देवी पत्नी पंकज वर्मा गणित विषय की शिक्षिका हैं और विद्यालय के आवासीय परिसर में जी एच 2 आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। गत 7 जून को वह विद्यालय में अवकाश के चलते अपने आवास का ताला लगाकर झांसी चली गईं तब तक उनका सारा सामान सुरक्षित था। बुधवार 24 जून को जब वह वापस लौटीं और घर का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो घर का सारा सामान बिखरा था, अंदर के कमरों के ताले टूटे थे। साथ ही आलमारी का ताला भी टूटा पाया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया गया कि उनके घर से अज्ञात चोर एक किलो चांदी, सोने के दो कंगन, सोने का एक हार, टॉप्स और 8 हजार रुपये नकद ले गए। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने आवास के पीछे लगी खिड़की का तार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों के ताले आदि तोड़कर गहने लेकर भाग गए गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उनके यहां से लगभग चार लाख रुपये की चोरी हुई है।