फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The only son who went to recharge his father's mobile phone died in an accident.

Jhansi: पिता का मोबाइल रिचार्ज कराने गए इकलौते बेटे की हादसे में मौत, आठवीं का छात्र था किशोर

Wed, 06 May 2026 09:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 06 May 2026 09:28 PM IST
सार

सार्थक परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही मां-बाप बदहवास हो उठे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे वाहन को तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
Jhansi: The only son who went to recharge his father's mobile phone died in an accident.
सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता का मोबाइल रिचार्ज कराने गए किशोर सार्थक राजपूत (14) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सार्थक परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही मां-बाप बदहवास हो उठे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे वाहन को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


थाना रक्सा के पुनावली कला गांव निवासी गंगाराम राजपूत खेती-किसानी करते हैं। उनका इकलौता बेटा सार्थक कस्बे के सरकारी विद्यालय में आठवीं में पढ़ता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात पिता गंगाराम के मोबाइल का बैलेंस खत्म हो गया। पिता ने रात करीब नौ बजे सार्थक को पास की दुकान से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रास्ते में उसे तेज रफ्तार अज्ञात दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। सार्थक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे के समय बाइक की लाइट नहीं जल रही थी। हादसे के बाद राहगीर जुट गए। राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन भी तुरंत अस्पताल जा पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां हेमंती बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। उसकी बहन समीक्षा भी भाई के शव के साथ लिपटकर बिलखने लगी। पिता गंगाराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed