फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The girl who went to get biscuits fell in the canal due to slipping the police engaged in search of obstruction

झांसी: बिस्किट लेने गई बच्ची पांव फिसलने से नहर में गिरी, अवरोध लगा तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 24 Mar 2022 10:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Mar 2022 10:37 PM IST
सार

बिजौली निवासी आरिफ खान का घर बिजौली नहर के पास है। नहर के दूसरी तरह दुकान है। उनकी पुत्री अदीबा दुकान में बिस्कुट लेने गई थी तभी पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी। देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
Jhansi: The girl who went to get biscuits fell in the canal due to slipping the police engaged in search of obstruction
अदीबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर के बिजौली इलाके से निकली राजघाट नहर में पांव फिसल जाने से एक पांच साल की बच्ची उसमें गिर पड़ी। बच्ची के नहर में गिरने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने नहर का पानी बंद कराकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिजौली निवासी आरिफ खान का घर बिजौली नहर के पास है। नहर के दूसरी तरह दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उनकी सबसे छोटी पुत्री अदीबा (5) नहर के दूसरी तरफ स्थित दुकान में बिस्कुट लेने गई थी। जैसे ही वह नहर के पास पहुंची, उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उसे नहर में गिरता देख शोर मचाया लेकिन, थोड़ी देर में ही वह नजर आना बंद हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर बंद कराकर उसकी तलाश शुरू करा दी। खबर लिखे जाने तक बच्ची का अता-पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed