{"_id":"692011c34969ed78b70a1f95","slug":"jhansi-the-condition-of-ward-15-of-the-municipal-corporation-neither-drains-were-built-nor-roads-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नगर निगम के वार्ड 15 का हाल, नाला बना...न सड़कें, नालियों पर ड्रेन कवर नहीं, मार्ग पर भी हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नगर निगम के वार्ड 15 का हाल, नाला बना...न सड़कें, नालियों पर ड्रेन कवर नहीं, मार्ग पर भी हो गए गड्ढे
Fri, 21 Nov 2025 12:48 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:48 PM IST
सार
वार्ड 15 गरियागांव के कई मोहल्लों में सड़कें अभी भी कच्ची हैं। प्रेमनगर थाना से नहर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हरदौल मंदिर के पीछे नाला न बनने से खेतों में गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
बुद्व बिहार कॉलोनी में रास्ते में बह रहा गंदा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
वार्ड 15 गरियागांव के कई मोहल्लों में सड़कें अभी भी कच्ची हैं। प्रेमनगर थाना से नहर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हरदौल मंदिर के पीछे नाला न बनने से खेतों में गंदा पानी भरा रहता है। यहां पर लोगों ने कचरा फेंकना भी शुरू कर दिया। कई जगहों पर नालियों पर ड्रेन कवर तक नहीं हैं।
गरियागांव वार्ड की आबादी लगभग 40 हजार है। यहां आजादपुरा, गरियागांव, कृष्णा नगर कॉलोनी, राजघाट कॉलोनी, बुद्ध विहार आदि प्रमुख इलाके हैं। खेरा इलाके में अवैध टैक्सी स्टैंड बना रहने से आड़े-तिरछे ऑटो खड़े रहते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वार्ड में नगर निगम की काफी जमीन है। कई जगह पर कब्जे हो गए हैं। नगर निगम प्रशासन के पास भी स्थानीय पार्षद और आमजन ने कब्जे की शिकायत की हुई है मगर निगम प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
बुद्ध विहार समेत कई जगहों पर वर्षों से लोग कच्ची सड़क के पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं। खासकर बारिश के दिनों में यहां जलभराव होने से फिसलन हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
पार्षद बोले- यह विकास कार्य कराए
ढाई साल में पांच किलोमीटर सड़कें बनवाईं।
100 पोल समेत 150 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं।
सात हाईमास्ट और छह सोलर लाइटें लगीं।
बुद्ध विहार में नाले का निर्माण भी करवाया।

कॉलोनी में पड़ी गंदगी
- फोटो : संवाद
यह बोले क्षेत्रवासी
बुद्ध विहार में कई गलियों की सड़क वर्षों से कच्ची है। जगह-जगह जलभराव है। इससे बहुत परेशानी होती है। लगता नहीं है कि ये क्षेत्र नगर निगम का हिस्सा है। - संदीप
नहर से बुद्ध विहार कॉलोनी आने वाला सड़क और नाली कभी बनी ही नहीं है। अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। बारिश में तो निकलना दूभर हो जाता है। - रामकुमारी
प्रेमनगर से गरियागांव नहर की पुलिया तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह आधी सड़क टूटी पड़ी है। आवागमन में दिक्कत होती है। - मन्नू ठाकुर
हरदौल मंदिर के पीछे नाला का निर्माण न होने से खेतों में पानी भर रहा है। यहीं पर लोगों ने कचरा भी फेंकना शुरू कर दिया है। जल्द नाला निर्माण हो। - जीतू पटेरिया
इनका यह है कहना
वार्ड 15 में 1.18 करोड़ से कई सड़कें और नालियों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा, 70 लाख रुपये से पुलिया निर्माण और सड़क सुधार का भी कार्य कराया गया है। वार्ड के कुछ प्रस्ताव स्वीकृत भी हैं। बजट आते ही कार्य होगा। - राजवीर सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम।
गरियागांव में एक विवाहघर के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम में दिया है। इसके अलावा, मिनी स्टेडियम और एक बड़ा पार्क बनाने का भी प्रस्ताव दे रखा है। बजट आते ही सबसे पहले इन कार्यों को करवाया जाएगा। - हरिओम मिश्रा, पार्षद, वार्ड-15
वार्ड का हाल और पार्षद जानकारी देते हुए...