फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The audience was thrilled to hear the episode of 'Prahlad Charitra'

Jhansi: श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन ‘प्रहलाद चरित्र’ का प्रसंग सुन झूम उठे श्रोता, हरि बोल के लगे जयकारे

Sat, 29 Nov 2025 06:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 29 Nov 2025 06:55 PM IST
सार

चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में रायसेनिया बाबा मंदिर पर स्व. किशोरी शरण दांगी की पांचवीं पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

विज्ञापन
Jhansi: The audience was thrilled to hear the episode of 'Prahlad Charitra'
श्रीमद् भागवत की आरती करते श्रद्वालु - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में रायसेनिया बाबा मंदिर पर स्व. किशोरी शरण दांगी की पांचवीं पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। कथा व्यास पंडित रमाकांत ने ‘प्रहलाद चरित्र’ प्रसंग का इतना जीवंत, करुण और प्रेरणादायी वर्णन किया कि पूरा कथा मंडप मंत्रमुग्ध हो उठा।
विज्ञापन



 

Jhansi: The audience was thrilled to hear the episode of 'Prahlad Charitra'
कथा सुन झूमते श्रोतागण - फोटो : संवाद
कथा व्यास ने हिरण्यकश्यप के अन्याय, भक्त प्रहलाद की अडिग आस्था और भगवान नरसिंह के प्रकट होने का प्रसंग विस्तार से सुनाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब ईश्वर किसी-न-किसी रूप में भक्त और धर्म की रक्षा के लिए अवश्य अवतरित होते हैं। कथा के दौरान उनके मुख से निकले प्रत्येक शब्द में नीति, भक्ति और जीवन दर्शन का अद्भुत संतुलन दिखा। कथा की परीक्षित पूजा निर्मल दांगी ने पूज्य मंच की आरती  की। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हरि बोल’ के उद्घोष से गूंज उठा। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक आरती में भाग लिया ।

कार्यक्रम में समाजसेवी जवाहर गोयल, महंत विश्वभूषण दास, रणधीराचार्य, हरपाल सिंह दाऊ, सुरेन्द्र देवलिया, वीर सिंह दांगी, अतर सिंह दांगी प्रधान, मानसिंह दांगी, अर्चना गुप्ता, वीरू दांगी, भाजपा नेता विनोद नायक, प्रवीण समाधियां, अमित श्रीवास्तव, हर्षित दांगी,  रमाकांत दांगी, नरेश पाराशर, संजीव रावत, रामप्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed