फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi students showed stamina in JEE Mains result

जेईई मेंस के रिजल्ट में झांसी के छात्रों ने दिखाया दमखम

Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jhansi students showed stamina in JEE Mains result
झांसी। जेईई मेंस 2022 के परीक्षा परिणाम में झांसी के छात्र-छात्राओं ने भी अपना दमखम दिखाया है। अंशुल सोनी ने 99.63 और शुभम गर्ग ने 99.53 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इसके अलावा सार्थक प्रजापति ने 99.31 और स्नेहा भार्गव के 99.15 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

मेहंदीबाग के रहने वाले अंशुल ने बताया कि 11वीं से ही उन्होंने कोचिंग ज्वाइन कर ली थी। ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ वह कोचिंग करके तैयारी कर रहे थे। रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। खुद के नोट्स तैयार करने से भी पढ़ाई में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। इसी स्कूल में पढ़ने वाली सीपरी बाजार निवासी स्नेहा भार्गव ने कहा कि उन्होंने 10वीं से ही कोचिंग ज्वाइन कर ली थी। सफलता का राज बताते हुए कहा कि वह लगातार पढ़ाई पर फोकस करती थीं। अगर किसी दिन मन नहीं भी होता था, तो भी पढ़ती थीं। वह भी कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावना है। साथ ही खुद का स्टार्ट अप भी शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र राय ने सम्मानित किया। डायरेक्टर तान्या राय, विकास राय, प्रधानाचार्य रीना विलियम्स और नितिन विलियम्स ने बधाई दी। वहीं, इंपैक्ट कोचिंग में पढ़ने वाले शुभम गर्ग और सार्थक प्रजापति के चयन पर निदेशक नीरज खत्री ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed