{"_id":"6a928eae880e8a5ec20cfa78","slug":"jhansi-student-remains-untraced-even-after-more-than-24-hours-search-in-the-river-continues-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चौबीस घंटे से अधिक बीतने के बाद भी नहीं चल सका छात्र का पता, नदी में नहाते समय घसीट ले गया था मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चौबीस घंटे से अधिक बीतने के बाद भी नहीं चल सका छात्र का पता, नदी में नहाते समय घसीट ले गया था मगरमच्छ
Sat, 29 Aug 2026 01:19 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:19 PM IST
सार
मगरमच्छ के हमले में रणवीर के लापता होने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां घरों में खुशियां होनी थीं वहीं, गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
नदी के किनारे खड़े स्थानीय लोग व पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एरच के डिकौली गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे बेतवा नदी में नहा रहे रणवीर यादव (21) पुत्र तकदीर यादव पर हमला करके मगरमच्छ उसे नदी में घसीट ले गया था। करीब 28 घंटे बीत गए लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। प्रशासन उसकी तलाश में जुटी हुई है। युवक के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में भी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
कानपुर में रहकर कर रहा था पढ़ाई
डिकौली गांव निवासी रणवीर स्नातक की पढ़ाई के साथ ही कानपुर में रहकर कोचिंग की तैयारी करता है। रक्षा बंधन मनाने के लिए शुक्रवार सुबह गांव आया था। परिजनों ने बताया सुबह करीब 8 बजे चचेरे भाई दीपक समेत अपने दोस्त कल्लू, अभिषेक, संजय के साथ नदी में नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है नहाने के दौरान ही एक मगरमच्छ तेजी से उनकी ओर आता दिखा। यह देख सभी नदी से बाहर निकल आए। रणवीर भी बाहर निकलने लगा, उसी दौरान पत्थर में पांव फिसलने से वह नदी में गिर गया। उसी दौरान मगरमच्छ तेजी से झपटा और हुए उसे नदी में घसीट ले गया। आसपास के लोगों ने यह देख कर शोर मचाया। तब तक मगरमच्छ उसे लेकर आंखों से ओझल हो गया। सीओ गरौठा पीयूष पांडेय के मुताबिक एसडीआरएफ टीम भी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घर पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली
मगरमच्छ के हमले में रणवीर के लापता होने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां घरों में खुशियां होनी थीं वहीं, गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद किसी घर में त्योहार की खुशी नहीं रही। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
गांव में पसरा सन्नाटा
रणवीर की बहनें भी रक्षाबंधन के दिन पूरे समय भाई की सलामती की दुआ मांगती रहीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रणवीर के लापता होने की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर किसी का कलेजा कांप गया। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस घटना ने गांव को गम में डुबो दिया।
देखते ही देखते ओझल हो गया मगरमच्छ
एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ ने रणवीर को दो-तीन बार पानी से बाहर निकाला। इसके बाद वह उसे लेकर नदी के दूर हिस्से में चला गया और पानी में ओझल हो गया। रणवीर की तलाश को लेकर परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे हुए हैं।