फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Steps taken towards industrial investment

BIDA: औद्योगिक निवेश के लिए बढ़े कदम, बनेंगे रक्षा से लेकर कृषि व डेयरी उत्पाद, सात कंपनियों ने देखी जमीन

Mon, 06 Jul 2026 01:42 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

सात कंपनियों के प्रतिनिधि उद्योग लगाने के लिए यहां आकर जमीन भी देख चुके हैं। ऐसे में जल्द ही बीडा में रक्षा से लेकर कृषि और डेयरी उत्पाद बनने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Steps taken towards industrial investment
बीडा, सांकेतिक फोटो। - फोटो : एआई।

विस्तार

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में औद्योगिक निवेश के लिए कदम बढ़े हैं। सात कंपनियों के प्रतिनिधि उद्योग लगाने के लिए यहां आकर जमीन भी देख चुके हैं। ऐसे में जल्द ही बीडा में रक्षा से लेकर कृषि और डेयरी उत्पाद बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


नोएडा की तर्ज पर झांसी के 33 गांवों की 62599 एकड़ भूमि पर बीडा को बसाया जाना है। चूंकि, आगामी सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीडा का शिलान्यास करने की संभावना है। इसी के साथ उद्योगों को भू-आवंटन भी किया जाना है। ऐसे में देश की जानी-मानी सरकारी और निजी क्षेत्रों की कंपनियों ने भी बीडा में उद्योग लगाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। चूंकि, बीडा की शुरुआत डगरवारा, राजापुर और बमेर में 2320 एकड़ में बनने वाले एक्टिवेशन एरिया से की जानी है। इसके मद्देनजर सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बीडा के एक्टिवेशन एरिया का भ्रमण भी कर लिया है। साथ ही बीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां उद्योग लगाने के संबंध में चर्चा भी की है। इसमें भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से लेकर नेशनल इंडस्टि्रयल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) तक शामिल हैं।
विज्ञापन


दो से तीन महीने में दर निर्धारण की उम्मीद
बीडा में उद्योगों के लिए भू-आवंटन से पहले शासन की मंजूरी से दर निर्धारण किया जाना है। इसके लिए बीडा प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें आय-व्यय के ब्योरा भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि दो से तीन महीने में दर निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किया भ्रमण
बीईएमएल: रक्षा मंत्रालय के अधीन यह कंपनी सैन्य वाहन, मेट्रो कोच, रेलवे उपकरण, खनन मशीनों और भारी इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण करती है।
सिफी टेक्नोलॉजीज: देश की अग्रणी आईटी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल। डाटा सेंटर, क्लाउड सेवाएं, साइबर सुरक्षा और नेटवर्क सेवाएं देती है।
एनआईसीडीसी: देशभर में आधुनिक औद्योगिक शहरों और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने वाली केंद्र सरकार की प्रमुख संस्था है।
लुई ड्रेफस कंपनी: अग्रणी कृषि एवं खाद्य व्यापार कंपनी है। अनाज, तिलहन और अन्य कृषि उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण और निर्यात का काम करती है।
फेयर एक्सपोर्ट्स: देश की प्रमुख खाद्य निर्यात कंपनी में से एक है, जो कि कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सक्रिय है।
प्रभातम ग्रुप: औद्योगिक विकास, औद्योगिक परियोजना प्रबंधन, स्मार्ट सिटी और सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ा समूह है।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी: बुंदेलखंड के हजारों दुग्ध उत्पादक जुड़े हैं। कंपनी दूध संग्रह, प्रसंस्करण और डेयरी उत्पादों के विपणन का कार्य करती है।

इन्होंने यह बताया 
सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बीडा के एक्टिवेशन एरिया का भ्रमण कर लिया है। इसमें सरकारी और निजी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने बीडा में उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई है। - डॉ. लालकृष्ण, विशेष कार्याधिकारी, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed