फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: State President of BJP Mahila Morcha said - Priyanka remembers UP in elections, no one takes her seriously

झांसी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- प्रियंका को चुनाव में आती है यूपी की याद, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता

Sat, 13 Nov 2021 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 13 Nov 2021 09:16 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव है, इसीलिए प्रियंका यूपी में घूमने लगी हैं। पिछले चार सालों में उन्होंने प्रदेश की जनता का हाल तक नहीं जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गठबंधन की सरकार वाले महाराष्ट्र में महिलाओं पर खूब अत्याचार हो रहा है लेकिन वो उन्हें दिखाई नहीं देता।

विज्ञापन
Jhansi: State President of BJP Mahila Morcha said - Priyanka remembers UP in elections, no one takes her seriously
गीता शाक्य, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को सिर्फ चुनाव के समय ही उत्तर प्रदेश की याद आती है। उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। सपा के बारे में उन्होंने कहा कि जनता उनके गुंडाराज को नहीं भूली है। भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने ये बात कहीं।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव है, इसीलिए प्रियंका यूपी में घूमने लगी हैं। पिछले चार सालों में उन्होंने प्रदेश की जनता का हाल तक नहीं जाना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गठबंधन की सरकार वाले महाराष्ट्र में महिलाओं पर खूब अत्याचार हो रहा है लेकिन वो उन्हें दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कुपोषण के मामले भी बहुत अधिक हैं लेकिन वह उत्तर प्रदेश के गलत आंकड़े बताकर अपनी सियासत चमकाना चाहती हैं। हकीकत ये है कि योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में कुपोषण के मामलों में दो प्रतिशत तक की कमी आई है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पीड़ित थाने तक नहीं पहुंच पाता था। यदि पहुंच भी जाता था तो उसकी एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। सपा की गुंडई, अत्याचार, जमीनों पर कब्जे, उत्पीड़न के माहौल को जनता भूली नहीं है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रभारी अंजुला मौर्य, प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, प्रियांशु डे मौजूद रहे।

आज आएंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि भाजपा कमल शक्ति संवाद के अंतर्गत मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरित होकर महिला मोर्चा नारी सशक्तिकरण के विषय को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत झांसी से करने जा रही है। प्रदेश में नौ स्थानों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे दीनदयाल सभागार में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन करेंगी। समाज के प्रबुद्ध महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, उन्हें महिलाओं के लिए किए गए कामों, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed