फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Staff came out on the road to repair faulty streetlights, many roads were found immersed in darkness.

Jhansi: खराब स्ट्रीट लाइट सुधारने सड़क पर उतरा अमला, अमर उजाला पड़ताल...अंधेरे में डूबी मिली थीं तमाम सड़कें

Thu, 18 Sep 2025 01:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Sep 2025 01:46 PM IST
सार

शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया।

विज्ञापन
Jhansi: Staff came out on the road to repair faulty streetlights, many roads were found immersed in darkness.
स्ट्रीट लाइट। - फोटो : संवाद

विस्तार

खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के लिए बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर निगमकर्मियों ने खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करके जलाया। इन लाइटों के जलने से राहगीरों को भी काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन


शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। पड़ताल के दौरान गणेश चौराहा से अटल चौक तक 30, सिद्धेश्वर से पठौरिया के बीच 20 समेत सुभाषगंज में 14 लाइटें खराब मिली थीं। इन सभी इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। मार्ग प्रकाश विभाग की टीम बुधवार को सड़कों पर उतरी। टीम ने सुभाषगंज, गणेश चौराहा, पठौरिया समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर खराब लाइटों को ठीक कराया। यहां लाइट दुरुस्त हो जाने से आसपास के लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed