{"_id":"6a9645bc87a0117e640feb11","slug":"jhansi-speeding-car-wreaks-havoc-runs-over-11-people-including-a-family-visiting-to-celebrate-a-birthday-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेज रफ्तार कार का कहर, जन्मदिन मनाने आए परिवार समेत 11 को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेज रफ्तार कार का कहर, जन्मदिन मनाने आए परिवार समेत 11 को कुचला
Tue, 01 Sep 2026 08:55 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:55 AM IST
सार
तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक ई-रिक्शा, कार और मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारकर उनको घायल कर दिया। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगा। जिसे नगर निगम गेट के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोमवार देर-रात नवाबाद थाना क्षेत्र में परशुराम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक ई-रिक्शा, कार और मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारकर उनको घायल कर दिया। अचानक हुए हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी चालक को पुलिस ने नगर निगम के गेट के पास से पकड़ लिया। उसे पूछताछ लेकर पुलिस नवाबाद थाने लेकर आई। घटना के समय सीपरी बाजार निवासी प्रियांशु अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के पांच सदस्यों के साथ आया था। सभी वहां आइसक्रीम खाने के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से परिवार के सभी लोग घायल हो गए। उनके अलावा ई-रिक्शा चालक एवं बाइक सवार समेत कुल 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भेजा। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कार चालक चिरगांव निवासी शिवान को पकड़ लिया गया है। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।