फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: SP MP targets BJP; calls the filing of cases against party workers an attempt to weaken democracy.

Jhansi: सपा सांसद का बीजेपी पर निशाना, सपाइयों पर केस दर्ज होने पर बोले- यह लोकतंत्र को कमजोर करना

Thu, 18 Jun 2026 08:48 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Jun 2026 08:48 PM IST
सार

सांसद नरेश उत्तम ने कहा चढ़ावा चोरी होना साबित करता है कि भाजपा चोरी रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर झांसी और ललितपुर की जनता से अपील करने आए हैं कि सपा प्रत्याशी को जिताएं।

विज्ञापन
Jhansi: SP MP targets BJP; calls the filing of cases against party workers an attempt to weaken democracy.
सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कहा कि चोरी की बात पूरा देश जान चुका है। चढ़ावा चोरी होना साबित करता है कि भाजपा चोरी रोकने में नाकाम है। आने वाले समय में भाजपा सरकार यूपी से हटेगी। वह बृहस्पतिवार को लक्ष्मी गार्डन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है। नौजवानों के हक और आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। दुनिया के पैमाने पर हिंदुस्तान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए संगठित होना जरूरी है। सपा सांसद ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के सपा में टूट होकर रहेगी दावे पर मीडिया से बोले कि मुझे चिट्ठी दिखाओ। कहां है। आगे कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। ऐसे में देश में साइकिल ही विकल्प है। साइकिल ही लोगों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर झांसी और ललितपुर की जनता से अपील करने आए हैं कि सपा प्रत्याशी को जिताएं।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि भाजपा के कई कार्यक्रम का आयोजन सड़क पर होता है लेकिन उन पर केस दर्ज नहीं होता। झांसी में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर ज्ञापन दिया, तो उस पर भी केस दर्ज किया गया। यह लोकतंत्र को कमजोर करना है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, सीताराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed