{"_id":"69dbc5caad36a68cf204dc02","slug":"jhansi-son-who-came-to-get-his-mother-treated-suffered-a-heart-attack-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मां का इलाज कराने आए बेटे को आया अटैक, भर्ती कराने के बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मां का इलाज कराने आए बेटे को आया अटैक, भर्ती कराने के बाद तोड़ा दम
Mon, 13 Apr 2026 05:34 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:34 AM IST
सार
राजपाल मां के बेहद करीब था। उसकी तबीयत खराब होने से वह परेशान था। मां को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान उसे अचानक अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजपाल यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मां को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मां को भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद अस्पताल में वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। एक तरफ मां बिस्तर पर जिंदगी से लड़ रही थी, दूसरी तरफ उसका बेटा चला गया। यह मंजर देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
समथर थाना के चिरगांव खुर्द निवासी राजपाल यादव (35) की मां मनु आठ अप्रैल को गेहूं के बोरे से दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हालत में सुधार न होने पर शनिवार को राजपाल ने मां को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मां की हालत में सुधार होने की बात राजपाल ने फोन करके परिजनों को बताई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे राजपाल की पत्नी कांति के कॉल करने पर फोन नहीं उठा। दोबारा फोन करने पर डॉक्टरों ने बताया कि राजपाल को अटैक आया है। यह सुनकर पत्नी भी आ गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि राजपाल मां के बेहद करीब था। उसकी तबीयत खराब होने से वह परेशान था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।