फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Short circuit causes massive fire in three-storey market of Bada Bazaar.

Jhansi : शॉर्ट सर्किट से बड़ा बाजार के तीन मंजिला किराना स्टोर में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जला सामान

Thu, 07 Nov 2024 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 12:57 AM IST
सार

थोड़ी ही देर में भीषण लपटें उठने लगीं। आग की लपटे निकलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई। घरों से लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
Jhansi: Short circuit causes massive fire in three-storey market of Bada Bazaar.
बाजार में आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार आधी रात के बाद बड़ा बाजार सब्जी मंडी के सामने तीन मंजिला सरावगी किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में भीषण लपटें उठने लगीं। आग की लपटे निकलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई। घरों से लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे।आसपास के इलाकों को भी पुलिस ने खाली कर लिया। आग लगने से बिल्डिंग को भी काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


सब्जी मंडी के सामने अजय सरावगी एवं संजय सरावगी की किराना मार्केट है। इसमें किराना समेत कपड़े की कई दुकानें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात करीब 12:00 बजे नीचे स्थित एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग भी पहुंच गए लेकिन, महज 5 से 10 मिनट के भीतर ही दुकान के अंदर आग ने विकराल रूप धर लिया। 
विज्ञापन


आग पूरे मार्केट में फैलने लगी। किराना स्टोर के भीतर घी, तेल जैसे सामान भी रखे हुए थे। इस वजह से आग ने बड़ी तेजी से फैलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से इलाकों में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड प्रभारी राज किशोर राय समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय एवं सीपरी बाजार से दमकल की सात गाड़ियां बुलाई गई। देर रात तक फायर कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे हालांकि समाचार लिखे जाने तक आंख पर काबू नहीं पाया जा सका था आज धीरे-धीरे फैल रही थी।मार्केट के पीछे ही कपड़ों की कई दुकानें हैं। आग के वहां भी पहुंचने का अंदेशा है। आग लगने की खबर मिलते ही मार्केट के दुकानदार भी वहां पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है। 


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक आग में किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए सभी फायर की गाड़ियों को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed