फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shankaracharya said- Election will be held on the issue of declaring cow as the mother of the nation.

Jhansi: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के मुद्दे पर होगा अगला चुनाव

Sun, 31 May 2026 08:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 May 2026 08:43 AM IST
सार

एक दिनी प्रवास पर झांसी आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को अब जनता को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
Jhansi: Shankaracharya said- Election will be held on the issue of declaring cow as the mother of the nation.
झांसी पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य

विस्तार

शंकराचार्य एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उप्र का अगला विधानसभा चुनाव गो रक्षा और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के मुद्दे पर होगा। जो राजनीतिक दल सत्ता में हैं, वे गाय को राष्ट्र माता घोषित करें और जो सत्ता से बाहर हैं, वे शपथ पत्र दें कि सरकार बनने पर यह दर्जा दिलाएंगे। जो गाय का यह दर्जा देगा, वही इस देश में राज करेगा।
विज्ञापन


झांसी में एक दिनी प्रवास के दौरान उन्होंने शनिवार सुबह कुंज बिहारी मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार गो संरक्षण के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश में गोशालाओं और आश्रय स्थलों की बदहाल स्थिति के आरोपों को दुहराते हुए कहा कि गो संरक्षण के नाम पर योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है। गाय के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को अब जनता को जवाब देना होगा। उनके मुताबिक जो दल गाय की रक्षा नहीं करेगा, उसे जनता नकार देगी। गाय की हत्या कराने वाली कोई भी पार्टी हमारी शत्रु है हालांकि उन्होंने किसी भी दल का नाम लेने से परहेज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल भगवा वस्त्र पहन लेने से कोई साधु नहीं हो जाता, साधु जैसा आचरण भी होना चाहिए। उन्होंने हाल में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काल्पनिक आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज होना चिंताजनक है। यह न्याय की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने सीमाई घुसपैठ एवं राजनीतिक दलों की नीतियों पर भी चिंता जताते हुए सचेत रहने की बात कही। कुंज बिहारी मंदिर में उनके एक दिवसीय प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उनसे आशीष भी लिया। शनिवार दोपहर उनकी यात्रा धर्म के जयकारों के साथ आगे जालौन की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन



दिव्य दरबार का आपदाओं की पूर्व सूचना में हो प्रयोग
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने उनके दिव्य दरबार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वास्तव में दिव्य दरबार जैसी कोई व्यवस्था है तो उसका उपयोग देशहित और आपदाओं की पूर्व सूचना के लिए किया जाना चाहिए। देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी धीरेंद्र शास्त्री की शक्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को लेकर जानकारी देते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed