फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Services of two supervisors and 67 meter readers terminated

झांसी: दो सुपरवाइजर और 67 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त, बिलिंग में अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई

Tue, 28 Oct 2025 10:20 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

समीक्षा में पाया गया कि एक से चार किलोवाट के घरेलू संयोजन का कार्य संभाल रही एजेंसी की ओर से कुल 5,19,480 उपभोक्ताओं में 4,94,021 को बिल जारी किए गए। केवल 1,95,743 ही बिल ऐसे मिले, जो विभाग के मानक पर खरे उतरे हैं। 

विज्ञापन
Jhansi: Services of two supervisors and 67 meter readers terminated
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपभोक्ताओं को बिजली के बिल ठीक से मुहैया न कराने के मामले में दो सुपरवाइजर समेत 67 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर कंपनी की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


घर-घर जाकर बिजली का बिल उपभोक्ताओं को देने की व्यवस्था मीटर रीडरों के हाथों सौंपी गई है। कोलकाता की आउटसोर्स कंपनी टीडीएस के माध्यम से यह कार्य चल रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उन्हें सही बिल नहीं दिए जा रहे हैं, या फिर समय से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। मुख्य अभियंता केपी खान ने इसकी समीक्षा की तो पाया कि एक से चार किलोवाट के घरेलू संयोजन का कार्य संभाल रही एजेंसी की ओर से कुल 5,19,480 उपभोक्ताओं में 4,94,021 को बिल जारी किए गए। केवल 1,95,743 ही बिल ऐसे मिले, जो विभाग के मानक पर खरे उतरे हैं। इससे न उपभोक्ताओं को परेशानी हुई, बल्कि विभाग को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


183 मीटर रीडरों को चेतावनी

विभाग ने जिम्मेदार मीटर रीडर और सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कंपनी ने झांसी मंडल में कार्यरत दो सुपरवाइजर और 67 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही 183 मीटर रीडरों को चेतावनी जारी की गई है। उरई के 33, ललितपुर के सात, झांसी ग्रामीण के 32 और झांसी शहर के दो मीटर रीडर इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल में हैं कुल 337 मीटर रीडर

झांसी मंडल में घर-घर बिल जारी करने का कार्य 337 मीटर रीडरों के माध्यम से कराया जा रहा है। उरई में 65, ललितपुर में 58, शहर झांसी में 92 और ग्रामीण झांसी में 11 मीटर रीडर कार्य कर रहे थे। अब 67 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त होने के बाद 270 मीटर रीडर ही बचे हैं।


झांसी विद्युत वितरण मंडल के मुख्य अभियंता केपी खान का कहना है कि बिलिंग एजेंसी की ओर से 5.19 लाख बिलों में केवल 1.95 लाख बिल ही मानक पर खरे उतरे। इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल मिले और विभाग को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। संबंधित एजेंसी के सुपरवाइजर और मीटर रीडर पर कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed