फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Seized 3.46 lakh cubic meters of ballast will generate revenue of Rs 5.53 crore.

Jhansi: जब्त की गई 3.46 लाख घन मीटर गिट्टी से होगी 5.53 करोड़ की कमाई, खनिज विभाग कर रहा नीलामी की तैयारी

Sun, 28 Sep 2025 05:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 05:40 PM IST
सार

वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि वर्जन सड़क किनारे पड़े खनिज पदार्थ को जांच के दौरान जब्त किया गया था। अब इनकी नीलामी की जा रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Seized 3.46 lakh cubic meters of ballast will generate revenue of Rs 5.53 crore.
खनिज विभाग, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क किनारे पड़ी गिट्टी को जब्त करने के बाद अब खनिज विभाग उसे नीलाम करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार अलग-अलग क्षेत्रों में 10 डंपिंग स्थलों पर मौजूद 3.46 लाख घन मीटर गिट्टी से विभाग 5.53 करोड़ रुपये कमाएगा।
विज्ञापन


भवन या सड़क निर्माण के लिए खनिज पदार्थ अक्सर सड़क किनारे रखे दिख जाते हैं। कार्य पूर्ण करने के बाद भी इसे हटाया नहीं जाता।कुछ मामले अवैध तरीके से भंडारण के भी होते हैं। इससे जहां आवागमन प्रभावित होता है, वहीं लोगों को परेशानी होती है। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए खनिज विभाग की टीम ने इन सामग्रियों की जांच की। इस दौरान कोई मालिक सामने नहीं आया। खनिज विभाग ने इसे जब्त करते हुए समीपस्थ क्रशर संचालक को सौंप दिया। गोरामछिया, खैलार, दिगारा और चौकरी में 10 स्थल पर कुल 3.46 घन मीटर गिट्टी पाई गई।
विज्ञापन



अवैध तरीके से भंडारण करते हैं कारोबारी

सड़क किनारे कई जगहों पर अवैध भंडारण कर टाल संचालित की जा रही है। इसका न तो लाइसेंस होता है और न ही कारोबार की स्वीकृति। ये अवैध तरीके से फुटकर माल बेचकर मुनाफा कमाते हैं, लेकिन सरकार को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि वर्जन सड़क किनारे पड़े खनिज पदार्थ को जांच के दौरान जब्त किया गया था। अब इनकी नीलामी की जा रही है। विभाग को पांच करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed