फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Scrub typhus spread, nine patients found in a fortnight, CMO engaged 11 departments for prevention

Jhansi: स्क्रब टाइफस ने फैलाए पांव एक पखवाड़े में नौ मरीज मिले, सीएमओ ने रोकथाम के लिए 11 विभागों को लगाया

Thu, 11 Sep 2025 03:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

यह संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते होते हैं। एंटीबायोटिक दवाओं से इसका उपचार किया जाता है।

विज्ञापन
Jhansi: Scrub typhus spread, nine patients found in a fortnight, CMO engaged 11 departments for prevention
स्क्रब टाइफस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिले में स्क्रब टाइफस रोगियों का मिलना शुरू हो गया है। एक पखवाड़े में मेडिकल कॉलेज में नौ रोगी भर्ती हो चुके हैं जिनमें से तीन का उपचार जारी है। इसको लेकर सीएमओ ने 11 विभागों को रोकथाम के आदेश दिए हैं। रोगियों के घरों के आसपास घास-झाड़ियों की कटाई कर कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है हर बारिश-गर्मी के मौसम में इक्का-दुक्का स्क्रब टाइफस रोगी मिल जाते हैं मगर इस बार एक पखवाडे में नौ रोगियों को भर्ती करके उपचार किया गया है। वर्तमान में तीन रोगियों का उपचार जारी हैं। तीनों मरीज झांसी के रहने वाले हैं। जिनकी उनकी 45, 44 और 19 साल है। डॉक्टरों का कहना है कि समय से उपचार नहीं मिलने पर स्क्रब टाइफस से पीड़ित मरीजों को मेनिनजाइटिस, हेपेटाइटिस और गुर्दे खराब होने का खतरा होता है।

विज्ञापन



डॉक्टरों ने बताया कि स्क्रब टाइफस रोग जीवाणु संक्रमण से होता है, जिसे ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी बैक्टीरिया कहते हैं। यह संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है। इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते होते हैं। एंटीबायोटिक दवाओं से इसका उपचार किया जाता है। राहत की बात यह है कि इसका संक्रमण उसी को होता है, जिसको चिगर्स काटते हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नौ मरीज उपचार के लिए आ चुके है, जिनमें तीन का इलाज चल रहा है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समय से उपचार कराएं तो जल्द राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


रोकथाम के लिए 11 विभागों को दिए निर्देश

सीएमओ ने कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, बीएसए, डीआईओएस, दिव्यांग अधिकारी, नगर निगम, पशुपालन समेत 11 विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा है।­

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed