फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: School holidays extended till 14th due to cold

Jhansi: ठंड के चलते 14 तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री गिर सकता है तापमान

Sun, 11 Jan 2026 09:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 11 Jan 2026 09:08 PM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही पुन: उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Jhansi: School holidays extended till 14th due to cold
14 तक स्कूल रहेंगे बंद। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ठंड के चलते सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बीएसए विपुल शिव सागर ने रविवार को ये पत्र जारी किया।

विज्ञापन

 

जनवरी की शुरुआत होने के बाद ही जनपद में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। हालांकि शनिवार को आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत जरूर मिली थी। रविवार को दिन के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी अच्छी धूप खिली रही। ऐसे में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही पुन: उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में रात में ठंड बढ़ जाएगी। घना कोहरा के साथ सुबह की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed