{"_id":"69f1be1bfec9c8b9020b58bf","slug":"jhansi-sanjay-yadav-s-bail-plea-rejected-in-arvind-murder-case-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अरविंद हत्याकांड मामले में संजय यादव की जमानत याचिका खारिज, पत्नी के सामने गोली मारकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अरविंद हत्याकांड मामले में संजय यादव की जमानत याचिका खारिज, पत्नी के सामने गोली मारकर की गई थी हत्या
Wed, 29 Apr 2026 01:49 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:49 PM IST
सार
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव के रहने वाले अरविंद यादव की आठ सितंबर को पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीपरी बाजार के भोजला के अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपी संजय यादव की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
आठ सितंबर 2025 को पत्नी के सामने गोली मारकरी की गई थी हत्या
घटनाक्रम के मुताबिक आठ सितंबर 2025 को अरविंद यादव अपनी पत्नी संगीता के साथ दोपहर 12:30 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में संजय यादव व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया। बीच सड़क पर उस पर हमला कर दिया। दंपति ने बचाव के लिए मौके से भागने की कोशिश की, तभी तमंचे से अरविंद पर फायर झोंक दिया था। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पूर्व प्रधान रिंकू यादव समेत उसके परिजन नामजद हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बुधवार को संजय की जमानत के लिए डाली गई याचिका निरस्त कर दी गई। उधर, पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी में है। इस संबंध में सीपरी बाजार पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन