{"_id":"793bca860e7e3f846608b84e876e5ad0","slug":"jhansi-s-daughter-selected-in-usa-cricket-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी की बेटी यूएसए क्रिकेट टीम में चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी की बेटी यूएसए क्रिकेट टीम में चयनित
ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शहर की बेटी ने अपने दमदार खेल की बदौलत यूएसए में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब वह यूएसए की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गईं हैं।
चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला निवासी जहीरउद्दीन अहमद की पुत्री जीनत कौसर का यूएसए की महिला क्रिकेट टीम में चयन कर लिया गया है। यूएसए महिला टीम ने बीते चार नवंबर को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ दो 20-20 मैच खेल चुकी है।
पहले मैच में बॉलिंग के दौरान जीनत ने चार ओवरों में 36 रन देकर दो अहम विकेट हासिल किए थे। महिला खिलाड़ी के पति आसिफ सिद्दीक यूएसए में आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
जीनत ने झांसी में अपनी शिक्षा अवधि में उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा क्रिकेट के प्रति अपनी लगन को विवाह के बाद भी बरकरार रखा। इसी के चलते उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर झांसी का गौरव बढ़ाया है।