फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rs 25 lakhs snatched in the name of Defence Minister Rajnath Singh

Jhansi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लेकर हड़पे 25 लाख, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 07 Feb 2026 09:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 07 Feb 2026 09:57 AM IST
सार

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि बैंक लेन-देन, चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Jhansi: Rs 25 lakhs snatched in the name of Defence Minister Rajnath Singh
थाना शहर कोतवाली, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के डरू भोडेंला मोहल्ला निवासी निखिल गुप्ता से धोखाधड़ी करके पच्चीस लाख रुपये हड़प लिए गए। भुक्तभोगी का आरोप है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का सहारा लेकर आरोपी अब पैसा वापस नहीं कर रहा है। निखिल की मां कमलेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऊंचे राजनीतिक कनेक्शन की बात सुन सहमे पीड़ित
निखिल की मां कमलेश ने पुलिस को बताया उनके पुत्र निखिल की गोलाकुआं सूजे खां खिड़की निवासी संदर्भ श्रीवास्तव से जान पहचान है। दोनों ने एक साथ आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। संदर्भ ने घरेलू संबंधों का हवाला देकर पैसों की सख्त जरूरत बताई। 29 नवंबर 2024 को संदर्भ ने 30 लाख रुपये मांगे। यह पैसा दो-तीन माह के अंदर लौटा देने का वादा किया। निखिल ने अलग-अलग तारीख में 27 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ महीने बाद निखिल ने आरोपी से पैसे लौटाने को कहा। उसने सिर्फ दो लाख वापस किए लेकिन, पूरा पैसा नहीं लौटाया। आरोप है बाकी पैसा वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोपी संदर्भ श्रीवास्तव ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं से संबंध बताते हुए कहा कि उसके लिए यह पैसा कुछ नहीं है। कुछ दिनों बाद निखिल के दोबारा मांगने पर उसने पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी उसे धमकाने लगा। झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। वह लोग उसके ऊंचे राजनीतिक कनेक्शन की बात सुनकर सहमे हुए थे।
विज्ञापन


धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
यह बात निखिल ने अपनी मां को बताई। उसकी मां कमलेश पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां आरोपी संदर्भ श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि बैंक लेन-देन, चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed