{"_id":"67aa7279ffe097df5b07ac64","slug":"jhansi-rose-will-be-fragrant-in-many-cities-of-up-on-valentines-day-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-491904-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वेलेंटाइन डे पर यूपी के कई शहरों में महकेगा झांसी का गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वेलेंटाइन डे पर यूपी के कई शहरों में महकेगा झांसी का गुलाब
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वेलेंटाइन डे पर यूपी के कई शहरों में झांसी का गुलाब महकेगा। पिछले सात सालों से मोंठ तहसील में दो एकड़ में डच गुलाब की खेती करके अमित सिंह कई जिलों में इसकी आपूर्ति कर रहे हैं। इससे सालाना 20 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है।
अमित ने बताया कि उनके पिता शिवकुमार सिंह को खेती का शौक था। 1993 से गेहूं, चना, मटर आदि का बीज तैयार कर पूरे बुंदेलखंड में आपूर्ति करते हैं। ऐसे में उनकी भी रुचि खेती के साथ-साथ बागवानी में हो गई। शुरुआत उन्होंने जरबेरा के फूलों की खेती से की थी। फिर अपने पॉली हाउस में डच गुलाब लगाए। पिछले सात सालों से डच गुलाब की खेती करके उन्हें अच्छी आय हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी में डच गुलाब की आपूर्ति करते हैं। मांग पर गुलाब जयपुर भी भेजा जाता है। वेलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी, ताकि फरवरी में ज्यादा उत्पादन हो सके। कहा कि डच गुलाब की खेती से आय के साथ-साथ उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है।
विज्ञापन
0000000000
बुके को आकर्षक बनाने के लिए जिप्सोफिला के पौधे भी लगाए
अमित गुलाब के साथ-साथ मधुकामनी की भी खेती कर रहे हैं। इसका बुके में फूलों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब जिप्सोफिला का पौधा भी उन्होंने लगाया है। दावा किया कि बुंदेलखंड में पहली बार इसकी खेती हो रही है।