{"_id":"6a2f16b3609de104c90782d1","slug":"jhansi-residents-erupted-in-joy-as-pakistans-last-wicket-fell-jhansi-news-c-11-jhs1004-815875-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्वकप: पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठे झांसी वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विश्वकप: पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठे झांसी वासी
Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। मैच के शुरू होते ही झांसी के क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने घरों में, चाय की दुकानों, होटलों और मोहल्लों में टीवी स्क्रीन पर नज़रें जमाकर मैच का रोमांच लेते नजर आए। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सुबह से ही क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह रहा।
मैच में जैसे-जैसे भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंची, वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया। हर चौके-छक्के और विकेट पर लोग तालियां बजाते और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए। भारत की जीत तय होते ही शहर में क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे।
युवाओं ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच हमेशा खास होता है और भारतीय महिला टीम की यह जीत देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। भारत की महिला खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पाकिस्तान पर जीत हमेशा खास एहसास देती है।
विज्ञापन
- भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच हमेशा अलग होता है। मैच शुरू होते ही हम सब टीवी के सामने बैठ गए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास से खेल दिखाया, उससे गर्व महसूस हुआ। जीत के बाद ऐसा लगा जैसे पूरा देश एक साथ जश्न मना रहा हो।-खुशी यादव, क्रिकेट प्रेमी
-मैच शुरू होने से पहले से ही घर में उत्साह था। हर गेंद पर दिल की धड़कन तेज हो रही थी। भारत की जीत के बाद बहुत खुशी हुई, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा स्पेशल लगती है। -साक्षी खरे,क्रिकेट प्रेमी
-भारतीय महिला टीम का खेल देखकर लगता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज की जीत ने हम सबको और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। भविष्य में हम भी देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं।- वर्षा रायकवार, क्रिकेट प्रेमी
-हम महिला क्रिकेटर होने के नाते भारतीय टीम को बहुत करीब से फॉलो करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत हम जैसी लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और आत्मविश्वास से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।- वेदिका कौशिक,महिला क्रिकेटर