फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi residents are ahead in making small savings, saved Rs 3.37 billion in 10 months

Jhansi News: छोटी-छोटी बचत करने में आगे झांसी वाले, 10 महीने में बचाए 3.37 अरब

Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Jhansi residents are ahead in making small savings, saved Rs 3.37 billion in 10 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी के लोग छोटी-छोटी बचत करने में भी आगे हैं। झांसी वालों ने अपने बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के लिए पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। लोगाें ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से 15 जनवरी 2024 तक दस माह में 3.37 अरब रुपये की बचत की है। बचत विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो लोगों ने दस महीने में 8.84 अरब रुपये विभिन्न बचत योजनाओं में जमा किए थे, लेकिन अपनी जरूरतों के हिसाब से 5.47 अरब रुपये निकाल भी किए। अभी लोगों के खातों में 3.37 अरब की बचत जमा है।
लोगाें ने सबसे ज्यादा आरडी में 2.36 अरब और 15 वर्षीय पीपीएफ में 2.16 अरब, डाकघर पीपीएफ में 1.70 अरब रुपये जमा किए। वहीं बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में 23 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

--------

इस तरह से की बचत
पांच वर्षीय सावधि जमा 2.36 अरब
15 वर्षीय पीपीएफ जमा 2.16 अरब
डाकघर पीपीएफ जमा 1.70 अरब
राष्ट्रीय बचत पत्र 1.19 अरब
एक वर्षीय सावधि जमा 72 करोड़
किसान विकास पत्र 48.5 करोड़
सुकन्या समृद्धि योजना 23 करोड़
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 8.84 अरब
खर्च 5.47 अरब
बचत 3.37 अरब


जिले में 1012 अभिकर्ता
जिले में बचत योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जिले में 1012 अभिकर्ता हैं। जिसमें 655 आरडी एवं 345 एफडी एजेंट हैं। इनको कमीशन दिया जाता है।

वर्जन
---
शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। जिसको विभाग लगातार पूरा करने का प्रयास करता है। इस बार महज दस माह में ही लक्ष्य पूरा हो गया है। सवा तीन अरब से ज्यादा लोगों ने जमा कर लिया है। - अरविंद गौर, सहायक निदेशक बचत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed