फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi remained the hottest in the state, heat increased, people started sweating

Jhansi News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, धूप की तपिश बढ़ी, छूटा पसीना

Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Jhansi remained the hottest in the state, heat increased, people started sweating
- तापमान में और बढ़ोतरी के हैं आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मार्च माह में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की वजह से बुधवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप की तपिश बढ़ी रही और पसीना भी खूब आया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
होली के अगले दिन से ही मौसम के रुख में परिवर्तन नजर आने लगा था। धूप तीखी हो चली थी और हवाओं की नर्मी भी कम हो गई थी, जिसके चलते तापमान भी बढ़ गया था। मंगलवार को झांसी में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 39.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश के अन्य सभी जिलों के मुकाबले सर्वाधिक रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने की वजह से दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा सूरज की तपिश से भी लोग बचते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख रहने वाला है, जिससे गर्मी में और इजाफा होगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
प्रयागराज से आगे निकला झांसी
मंगलवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक था। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और झांसी 37.5 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर था। लेकिन, अगले दिन ही बुधवार को झांसी प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया। दूसरे नंबर पर प्रयागराज का तापमान 39.4 डिग्री रहा। जबकि, आगरा का 38.4, कानपुर का 37.1 और वाराणसी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed