फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Recruitment process for contractual drivers begins at the Roadways

Jhansi: रोडवेज में शुरू हुई संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया, पहली लिस्ट में 44 हुए चयनित

Mon, 10 Aug 2026 08:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 10 Aug 2026 08:02 PM IST
सार

44 संविदा चालकों की भर्ती के बाद अब विभाग एक बार फिर करीब 45 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया में जुट गया है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Recruitment process for contractual drivers begins at the Roadways
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम झांसी परिक्षेत्र के तीनों डिपो के लिए संविदा चालकों की भर्ती की जा रही है। बसों के नियमित संचालन और चालकों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग चरणबद्ध तरीके से भर्ती कर रहा है। 44 संविदा चालकों की भर्ती के बाद अब विभाग एक बार फिर करीब 45 संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि परिक्षेत्र के झांसी, उरई और ललितपुर डिपो में बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती की जा रही है। विभाग ने इसके लिए जुलाई में प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदनों और चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हुए पहले चरण में 44 संविदा चालकों की भर्ती की जा चुकी है। अब झांसी डिपो के लिए दूसरे चरण में 45 संविदा चालकों की भर्ती 10 अगस्त को होगी। इसके बाद भी आवश्यकता पड़ने पर पुनः भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगी योग्यता
संविदा चालक के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास और न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह तय की गई है। अभ्यर्थी के पास कम से कम दो वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, पहचान पत्र और निर्धारित शारीरिक मानक भी आवश्यक हैं। भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद प्रथम परीक्षण लिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अगले राउंड के लिए कानपुर भेजा जाएगा। उमेश चंद्र सिंह आर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed