फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi railway station complited 131 years of establishment

झांसी स्टेशन ने पूरा किया 131 साल का सफर

Wed, 01 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
jhansi railway station complited 131 years of establishment
झांसी रेलवे स्टेशन। अमर उजाला
झांसी। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह झांसी रेलवे स्टेशन एक जनवरी को अपने चौदहवें दशक का पहला साल पूरा कर लेगा। यानि 131 साल पूरे कर लेगा। इसका उद्घाटन एक जनवरी वर्ष 1889 को हुआ था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। शुरुआत में भाप के इंजन से इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं, आज यह स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। यहां से प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि बुधवार को केक काटकर वर्षगांठ मनाई जाएगी।
विज्ञापन

मिलिट्री सिविल प्रशासन ने जुलाई 1886 में इस स्थान का अंतिम रूप से चयन कर भूमि अधिग्रहण की थी। सबसे पहले अप और डाउन पैसेंजर प्लेटफार्म, एक प्रतीक्षालय, पहूज बांध, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण हुआ। इसके बाद झांसी स्टेशन का उद्घाटन एक जनवरी 1889 को हुआ। इंडियन मिडलैंड रेलवे, जिसका मुख्यालय झांसी था। इसके द्वारा झांसी से कानपुर, ग्वालियर तक लाइन डलवाई गई। सन् 1878 से 1881 के मध्य में ग्वालियर आगरा खंड का निर्माण सिंधिया स्टेट ने किया। साल 1885 में आगरा-मथुरा रेलखंड, 1889 में झांसी-मऊरानीपुर, मऊरानीपुर-बांदा, बांदा-मानिकपुर खंड का निर्माण कार्य इंडियन मिडलैंड रेलवे ने किया। झांसी रेल मंडल का विस्तार पहले तुगलकाबाद से इटारसी तक था। इसी के एक हिस्से को लेकर 1985 में भोपाल मंडल बनाया गया। आज पूरे देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने की वजह से झांसी एक महत्वपूर्ण स्टेशन बन चुका है। प्रतिदिन यहां 200 से अधिक सवारी और मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें गतिमान एक्सप्रेस, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी शामिल हैं। यहां से प्रतिदिन 23 हजार से अधिक मुसाफिर सफर करते हैं।
विज्ञापन

मंडल के प्रमुख स्टेशन
मंडल के कुल 158 स्टेशनों में झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, चित्रकूट, महोबा, उरई, बांदा, ललितपुर, दतिया और मुरैना स्टेशन प्रमुख हैं।
ये सुविधाएं मौजूद
झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ प्लेटफार्म, बुकिंग और आरक्षण कार्यालय, दो प्रतीक्षालय, एस्केलेटर, वीआईपी लाउंज, विश्रामालय, भोजनालय, खानपान स्टाल, वाटर वेंडिंग मशीन, स्वचलित टिकट वितरण मशीन, व्हील चेयर, तीन फुट ओवर ब्रिज, बोतल क्रशिंग मशीन, वाहन स्टैंड, प्रीमियम पार्किंग मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed