फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Pradikaran meeting

उरई प्राधिकरण के कार्यों में तेजी लाएं: मंडलायुक्त

Sun, 27 Dec 2020 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Pradikaran meeting
झांसी। शनिवार को झांसी कमिश्नरी सभागार में उरई विकास प्राधिकरण की बैठक में मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की धीमी गति होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में चौरसी आवासीय योजना के बचे हुए कार्यों के अंतर्गत योजना की कंपाउंड वॉल का निर्माण, भूखंड एवं पार्क में मिट्टी भराई का समतलीकरण, पार्कों में लोहे के गेट व ग्रिल लगाने, जलापूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक सहित विद्युतीकरण कराने केे संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त ने कहा कि योजना के आंतरिक विकास संबंधी सभी कार्य पहले से ही प्रस्तावित होने चाहिए, जिससे बाद में अनावश्यक खुदाई से बचा जा सके। इसके तहत निर्माण होने वाले 37 आवासों के लिए भविष्य में अतिरिक्त मूलभूत आवश्यकताओं की जगह उपलब्धता बनी रहे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। योजनाओं व लैंड बैंक (पूलिंग) के संबंध में बताया कि आय बढ़ाने के लिए बाजारों को चिह्नित करें। इन बाजारों के पुराने मकानों को खरीदकर व्यवसायिक कॉमप्लेक्स, पार्किंग प्लेस बनाने की योजना पर विचार करें, जिससे प्राधिकरण को लाभ और आमजन को सुविधाएं मिल सकें। वही,ं आय बढ़ाने के लिए वैंडिंग जोन, विक्रय स्थल भी चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने उरई विकास प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए कि बोर्ड के नामित सदस्यों से आपसी संवाद बनाए रखें व प्रतिमाह उनके साथ बैठक करते रहें। बैठक में उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी जालौन डॉ. मन्नान अख्तर, सचिव सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, सदस्य बीबी सिंह, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed