{"_id":"695247b892730f64d40a295a","slug":"jhansi-poonam-sharma-gave-the-mantra-of-self-reliance-to-women-in-the-bcci-program-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बीसीसीआई कार्यक्रम में महिला उद्यमी हुईं सम्मानित, पूनम शर्मा ने दिया महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बीसीसीआई कार्यक्रम में महिला उद्यमी हुईं सम्मानित, पूनम शर्मा ने दिया महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र
Mon, 29 Dec 2025 02:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:50 PM IST
सार
पूनम शर्मा ने आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, स्वरोजगार और व्यक्तित्व विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः ही सशक्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
महिला उद्यमियों को संबोधित करती पूनम शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और चैंबर के अध्यक्ष धीरज खुल्लर की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास को समर्पित कार्यक्रम स्थानीय होटल में हुआ। इसका उद्देश्य बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उद्योगों को प्रोत्साहित करना था।
पूनम शर्मा ने आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, स्वरोजगार और व्यक्तित्व विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः ही सशक्त हो जाते हैं। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देश के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार बताया। एसपी आरए अरविंद कुमार ने महिलाओं को बिजनेस टू बिजनेस तक सीमित न रहकर बिजनेस टू पुलिस को अपनाने पर जोर दिया।
बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने कहा कि महिलाओं ने अपने साहस से व्यापार, उद्योग और वाणिज्य की ऊंचाइयों को छूकर समाज में विशिष्ट पहचान स्थापित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई महिलाओं और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा जैन ने किया।
विज्ञापन
इन उद्यमियों को किया सम्मानित
ईशा अरोरा, उदिता गुप्ता, आरुषि गुप्ता, अदिति शर्मा, प्रीति खत्री, विभा तलवार, डॉ. नंदिता त्रिपाठी, डॉ. रूबी गुप्ता, नेहा शर्मा, पल्लवी माहेश्वरी, सोनिका कलानी, नीलम सारंगी, शिवानी बुंदेला, रक्षिता शर्मा, प्रतिभा डोंगरे, अदिति श्रीवास्तव, गीता राय, आयुषी अग्रवाल।
बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करती पूनम शर्मा...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन