{"_id":"60c4d1d38ebc3e7a86425070","slug":"jhansi-policemen-entangled-with-municipal-corporation-squad-who-arrived-to-remove-encroachment-took-jcb-to-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम दस्ते से उलझे पुलिसकर्मी, जेसीबी ले गए कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम दस्ते से उलझे पुलिसकर्मी, जेसीबी ले गए कोतवाली
Sat, 12 Jun 2021 08:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:55 PM IST
सार
निगम दस्ता मंडी रोड पर कैलाश रेजीडेंसी के पास नाले के ऊपर बने एक चेक पोस्ट को हटाने पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मी इसके लिए राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी में नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते से शनिवार को पुलिसकर्मी ही उलझ गए। निगम दस्ता मंडी रोड पर कैलाश रेजीडेंसी के पास नाले के ऊपर बने एक चेक पोस्ट को हटाने पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मी इसके लिए राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
इसी बीच जेसीबी कोतवाली ले जाई गई। बाद में नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मियों ने जेसीबी छोड़ा। वहीं, पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से आसपास के मुहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि नाले के ऊपर अतिक्रमण होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे उनके यहां जल भराव हो रहा है।
विज्ञापन