फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police from all three districts are busy arresting former MLA Deepnarayan.

Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण ने दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में दी चुनौती, तलाश में लगी तीन जिलों की पुलिस

Fri, 05 Dec 2025 06:50 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Dec 2025 06:50 AM IST
सार

पूर्व विधायक दीप नारायण यादव ने रंगदारी व अन्य आरोप में दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने व प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
Jhansi: Police from all three districts are busy arresting former MLA Deepnarayan.
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : फेसबुक

विस्तार

रंगदारी और लूट के मामले में फरार सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तार के लिए अब रेंज के तीनों जनपदों की पुलिस को लगाया गया है। इसके लिए आईजी आकाश कुलहरि ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, पूर्व विधायक ने दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


अलग-अलग थानों में हैं कई मामले दर्ज
जनपद के मोंठ कोतवाली में दर्ज रंगदारी व लूट के मामले में वांछित गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर चुकी है। इधर, झांसी पुलिस की कार्रवाई के बाद आईजी ने रेंज के तीनों जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन के पुलिस कप्तानों का आदेश दिए हैं कि वह संयुक्त रूप से प्रयास कर हर हाल में सपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार करें। उन्होंने बताया कि पुलिस पूर्व विधायक की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पूर्व विधायक पर विभिन्न थानों में करीब 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती
गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव ने रंगदारी व अन्य आरोप में दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने व प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है। अब 10 दिसंबर को मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा व न्यायमूर्ति अजय कुमार द्वितीय की खंडपीठ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोंठ थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पूर्व विधायक को झांसी पुलिस कई दिन से तलाश रही है। उनके खिलाफ भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने 20 नवंबर 2025 को मोंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक व उनके साथियों ने उनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर धमकाया और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने डकैती, रंगदारी, धमकी और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed