फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police eludes eight teams after 37 days of searching, former village head surrenders

झांसी: आठ टीमों के 37 दिन तलाशने के बावजूद चकमा खा गई पुलिस, सरेंडर करने में कामयाब रहा पूर्व ग्राम प्रधान

Thu, 16 Oct 2025 09:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Oct 2025 09:59 AM IST
सार

आठ सितंबर को भोजला गांव के बाहर बाइक सवारों ने डेयरी संचालक अरविंद यादव को उसकी पत्नी संगीता के सामने ही गोली से भूनकर हत्या कर डाली थी। प्रत्यक्षदर्शी संगीता ने उस दौरान मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व प्रधान रिंकू यादव का नाम लिया था।

विज्ञापन
Jhansi: Police eludes eight teams after 37 days of searching, former village head surrenders
कोर्ट, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित हत्याकांड अरविंद यादव मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव के कोर्ट मेें आत्म समर्पण कर देने से पुलिस को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी। पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस समेत कुल आठ टीमों को मैदान में उतार रखा था। उसकी सुरागकशी के लिए पुलिस टीम मध्य प्रदेश में खाक छानती रही लेकिन, आखिरकार मुख्य हत्यारोपी पुलिस के हाथ न आकर सीधे कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


आठ सितंबर को बेहद दुस्साहसिक तरीके से भोजला गांव के बाहर बाइक सवारों ने डेयरी संचालक अरविंद यादव को उसकी पत्नी संगीता के सामने ही गोली से भूनकर हत्या कर डाली थी। प्रत्यक्षदर्शी संगीता ने उस दौरान मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व प्रधान रिंकू यादव का नाम लिया था। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस के तेज तर्रार माने जाने वाले दरोगा भी उसके पीछे लगाए गए लेकिन, रिंकू उनको चकमा देता रहा। मध्य प्रदेश में रिंकू आत्मसमर्पण न करने पाए इसके लिए झांसी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को राजी कर लिया था। इस वजह से रिंकू तमाम कोशिशों के बावजूद मध्य प्रदेश में आत्म समर्पण नहीं कर सका। पुलिस रिंकू के पीछे लगी रही। उससे कई अहम राज जानने के लिए उसकी गिरफ्तारी की कोशिश करती रही लेकिन हत्यारोपी रिंकू ने झांसी पुलिस को यूपी में ही चकमा देकर कोर्ट के सामने हाजिर हो गया हालांकि उसके हाजिर हो जाने की भनक पुलिस को थी लेकिन, अंतिम समय में पुलिस चूक गई हालांकि एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि अब उसे रिमांड में लेकर बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed